सुशांत गोल्फ सिटी दुर्गोत्सव में नव अंशिका पेश करेगी भजन कथक और डांडिया की त्रिवेणी
अन्य खबरे Oct 18, 2023 at 06:33 PM , 375लखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से दुर्गोत्सव-2023 में भजन, कथक और डांडिया की त्रिवेणी प्रवाहित की जाएगी। फाउण्डेशन की अध्यक्ष नीशू त्यागी ने बताया कि श्री श्री दुर्गा पूजा का आयोजन सुशांत गोल्फ सिटी दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से 20 से 24 अक्टूबर 2023 तक विंटक्लब लॉन के प्लाट नंम्बर दो के परिसर में वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
नीशू के अनुसार इस क्रम में शुक्रवार 20 अक्टूबर को षष्ठी के पूजन के बाद शाम साढ़े छह बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। उसमें गायक आशुतोष द्विवेदी एवं साथी कलाकारो के द्वारा माता के भजन सुना कर आगंतुकों को भक्ति रस से सराबोर करेंगे।
रविवार 22 अक्टूबर को महाअष्टमी के दिन कथक नृत्य पर आधारित “शक्ति स्वरूपा” नृत्य नाटिका की प्रस्तुति शाम साढ़े छह बजे होगी। उसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शन कर चुकी लोकप्रिय कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह के निर्देशन में यादगार प्रस्तुति देखने को मिलेगी। कथक प्रस्तुति में मां दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाया जाएगा।
सोमवार 23 अक्टूबर को महानवमी के दिन खासतौर से लोकप्रिय कथक व लोक नृत्यांगना अंशिका त्यागी एवं साथी कलाकारो की प्रस्तुती के साथ ही साथ डांडिया नाइट्स का आयोजन शाम साढ़े छह बजे किया जाएगा। नीशू त्यागी ने बताया कि नव अंशिका फाउण्डेशन एक ओर जहां नारी सशक्तिकरण पर विगत कई वर्षों से सक्रिय है वहीं दूसरी ओर यह भारतीय संस्कृति की ओर युवाओं को आकर्षित कर उन्हें संस्कारित करने का महती कार्य भी पूरी निष्ठा और लगन के साथ कर रही है।



























Comments