प्रमुख सचिव नगर विकास डूडा अमृत अभिजात्य पहुंचे अयोध्या

अन्य खबरे , 339

अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे के पहले प्रमुख सचिव नगर विकास डूडा अमृत अभिजात्य पहुंचे अयोध्या, विकास प्राधिकरण के सभागार में अधिकारियों के साथ की बैठक,

बैठक के बाद अमृत अभिजात्य का बयान,अयोध्या एक ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी, अयोध्या के इतिहास में जुड़ रहा नया अध्याय , बहुत ही व्यापक स्तर पर अयोध्या का हो रहा विकास, भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं सुंदरीकरण व सारी व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार कर रही प्रयास,आने वाले समय में लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे, उनके टॉयलेट की व्यवस्था, उनके रहने की व्यवस्था, सड़कों का प्रबंध, जानवरों को लेकर प्रबंधन, श्रद्धालुओं के लिए और क्या-क्या व्यवस्थाएं हो सकती हैं उसकी व्यवस्था के लिए प्रयास किया जा रहा है, स्वच्छ भारत अभियान बजट, अंत्येष्टि बजट, कान्हा गौशाला बजट अवस्थापना निधि व अमृत बजट से भी किया जा रहा विकास कार्य, आने वाले समय के लिए अयोध्या को तैयार किया जा रहा है जितने भी श्रद्धालु यहां आए उनको अच्छी सुविधा दे पाए इसका हो रहा प्रयास। 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है अयोध्या के दौरे पर।

Related Articles

Comments

Back to Top