मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ का प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी से मिलेगा
अन्य खबरे Oct 15, 2023 at 03:20 PM , 231लखीमपुर खीरी । मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिनांक 16/10/2023 को दिन के 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी खीरी महेंद्र बहादुर सिंह को लखीमपुर जिला अधिकारी कार्यालय में मुलाकात करेगा ।भारत के 40 करोड़ मजदूर मिस्त्री, अति पिछड़े अति दलितों 16 करोड़ विश्वकर्माओं, 35 लाख ग्राम पंचायत सदस्यों के उत्थान के लिए प्रत्येक वर्ष दो दिवसीय दिनांक 27 व 28 जनवरी को मनरेगा मजदूर मिस्त्री मेला स्थान ग्राम सकेथू प्रथिमिक विद्यालय के पूर्व तरफ थाना हैदराबाद तहसील व ब्लॉक लखीमपुर जिला खीरी में लगता है। दो दिन सदन के रूप में चर्चा की जाती है। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा, सर्वोच्च न्यायालय, राज्यों के मुख्यमंत्री व राज्यपालों को सुझाव भेजा जाता है। हर वर्ष एक मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स लगाया जाता है। इस समय ग्राम सकेथू के उच्च एवं प्रथिमिक विद्यालय की बाउंड्री हो रही है। बाउंड्री के अंदर मनरेगा मेला स्थल कुछ राजनीतिक तत्व भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों से मिल कर मेला स्थल बाउंड्री के अंदर करना चाह रहे है। मनरेगा मेला स्थल में 35- 40 साल पहले गांधी बाजार लगती थी। गांधी बाजार का उद्घाटन गन्ना केन कमिश्नर रामायण प्रसाद विश्वकर्मा ने किया था। साथ में मुंशी रामचंद्र जिला परिषद अध्यक्ष खीरी, एम आर गुप्ता गन्ना केन मैनेजर गोला, सांसद धर्मगज सिंह के प्रतिनिधि प्रो० राम अवतार विश्वकर्मा आदि तमाम सम्मानित लोग मौजूद थे। उसी स्थल में महिलाए वट पूजा करती है। सैंकड़ों वर्ष से हिंदुओं के एकादश, व शादी की बरातें, अन्य सामाजिक कार्य होते है। यह मेला सरकार में गजट है। इस मेले की जगह बाउंड्री के बाहर रखने , व गन्ना किसानों , मजदूरों व ग्राम पंचायत सदस्यों की समस्या के बारे में जिला अधिकारी खीरी से वार्ता करके ज्ञापन सौंपेंगे।



























Comments