प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिसशिप मेले मे 80 अभ्यर्थियों को मिला जॉब ऑफर
जनपत की खबर Oct 09, 2023 at 05:43 PM , 25709 अक्टूबर 2023 लखनऊ।
राजकीय आई0टी0आई0, अलीगंज, लखनऊ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिसशिप मेले का उद्घाटन प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने किया। उन्होंने मेले में अभ्यर्थियों को कम्पनियों में मेहनत एवं लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि टाटा मोटर्स लि0, पंतनगर, उत्तराखण्ड एवं जय भारत मारूति लि0, अहमदाबाद गुजरात मे जाॅब लिए 150 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें 80 अभ्यर्थियों को 12,270 से 18,200 रूपये प्रतिमाह के वेतन एवं अन्य सुविधाएं जैसे उपस्थिति पुरस्कार, फ्री कैन्टीन एवं फ्री ट्रांसपोर्ट की सुविधा के साथ जाॅब के ऑफर दिये गये।































Comments