मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के दौरे पर, बद्रीनाथ धाम पहुंचे सीएम योगी

जनपत की खबर , 336

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के दौरे पर है। आज दौरे के दूसरे और अंतिम दिन सीएम योगी ने बद्रीनाथ पहुंचे जहां उन्होंने बाबा बदरी का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान वहां मौजूद तीर्थयात्रियों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। जिस सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर सभी की आभार प्रकट किया। इस दौरान सीएम योगी ने ब्रह्म कपाल में अपने पितरों और गुरुओं का तर्पण भी किया। इससे पहले उन्होंने चीन सीमा के निकट तैनात सेना के जवानों से मुलाकात की। वह भारत के सबसे आखिरी गांव माणा भी गए। दरअसल योगी को पहले केदारनाथ जाना था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह पहले बद्रीधाम चले गए।

बद्रीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद योगी आदित्यनाथ केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। यहां पुजारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मंदिर के भीतर जाकर योगी ने दर्शन और पूजन किया। बता दें कि यूपी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं। सीएम योगी शनिवार को मध्य क्षेत्रीय परिषद में शामिल होने नरेंद्र नगर पहुंचे। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी।  

Related Articles

Comments

Back to Top