फैमिली, फ्रेण्ड्स एवं रिलेटिव काउन्सलिंग के माध्यम से 3292 शिकायतों में पीड़िताओं की हुई काउन्सलिंग

जनपत की खबर , 214

विगत अगस्त माह तक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (1090) द्वारा महिलाओं के विरूद्ध विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न से सम्बन्धित 2,58,079 शिकायतों का कराया गया निस्तारण 

लखनऊ: 18 सितम्बर, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा 01 जनवरी 2023 से 31 अगस्त 2023 तक महिलाओं के प्रति विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न से सम्बन्धित 2,58,079 शिकायतों का निस्तारण कराया गया है। 

 

प्रमुख सचिव गृह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (1090) पर 01 जनवरी 2023 से 31 अगस्त 2023 तक कुल 2,71,793 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से 89,844 शिकायतें फोन बुलिंग एवं साइबर बुलिंग से संबंधित थीं, जिनमें से 2,58,079 शिकायतों का निस्तारण कराया जा चुका है, अवशेष शिकायतों का भी निस्तारण प्राथमिकता से कराने के कड़े निर्देश दिये है। 1,81,949 शिकायतें अन्य प्रकरणों से संबंधित होने के कारण इन्हें जनपदीय पुलिस, जीआरपी तथा यू0पी0 112 को अंतरित कराया गया है। 

 

   अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (1090), श्री बी0पी0 जोगदण्ड ने बताया कि साइबर उत्पीड़न से सम्बन्धित माह अगस्त तक कुल 38195 शिकायते दर्ज हुई है, जिसमे से 33056 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि 1 जनवरी 2022 से 31 दिसम्बर 2022 तक कुल 6307 शिकायतों में एफ0एफ0आर0 काउन्सलिंग कर पीड़िताओं को राहत पहुचायी गयी है। इसके अलावा वर्ष 2023 के माह अगस्त तक 3292 शिकायतों में एफ0एफ0आर0 काउन्सलिंग की गयी। साथ ही साइबर उत्पीड़न से सम्बन्धित 33056 शिकायतों का निस्तारण भी किया जा चुका है।

Related Articles

Comments

Back to Top