प्रशिक्षण में अनुपस्थित कुल 10 कर्मचारी का प्रशिक्षण 24 अगस्त को।*

जनपत की खबर , 273

*प्रशिक्षण में अनुपस्थित कुल 10 कर्मचारी का प्रशिक्षण 24 अगस्त को।*

जिला विकास अधिकारी सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक उमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि 354 घोसी विधानसभा उप निर्वाचन 2023 को सकुशल संपन्न कराने हेतु माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण में कुल 10 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिसमें श्री पंकज कुमार मिश्रा सर्किल ऑफिसर, दीपक कुमार मिश्रा शाखा प्रबंधक बकवाल बडौदा यूपी बैंक गाजीपुर तिराहा मऊ, अनु पांडे शाखा प्रबंधक, सतीश कुमार सिंह अधिकारी घोसी, वरुण कुमार यादव प्रशासनिक अधिकारी मंडल, चंद्रमौली राय शाखा प्रबंधक हथिनी, मनोज कुमार वर्मा उच्च श्रेणी सहायक, विनोद कुमार सिंह सहायक प्रबंधक रतनपुरा, अजय कुमार यादव सहायक प्रबंधक अमिला, अनिमेष पुरकेट अधिकारी पीएनबी आदि कर्मचारी अनुउपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों को जिला विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि दिनांक 24 अगस्त 2023 को पूर्वाह्न 10:00 बजे विकास भवन मऊ में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अंतर्गत दंडनीय अपराध मानते हुए संबंधित माइक्रो आब्जर्वर के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर दी जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top