*पति ने पत्नी की गोलियों से भूनकर की हत्या,मामूली विवाद में दिया वारदात को अंजाम,जांच में जुटी पुलिस*

अन्य खबरे , 408

अलीगढ़।

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में बुधवार की देर शाम लोगों में उस वक्त अफरातफरी और भगदड़ मच गई। जब एक पति ने अपनी पत्नी से हुई मामूली विवाद के चलते घर में रखे तमंचे से गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मामूली विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी की गोलियों से भूनकर की गई हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तो वहीं पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और इलाके के लोग घर के अंदर खून से लथपथ पड़ी महिला की लाश को देखने के लिए मौके पर उमड़ पड़े। वहीं वारदात स्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा पति नितिन मित्तल के द्वारा अपनी पत्नी की गोलियों से भून कर हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इलाका थानाअध्यक्ष समेत पुलिस के उच्चअधिकारी वारदात स्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घटनास्थल का बारीकी के साथ मौका मुआयना करते हुए साक्ष्य इकट्ठा किए गए। तो मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों को पति द्वारा उसकी हत्या किए जाने की सूचना पुलिस के द्वारा दी गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि वारदात को अंजाम देकर पति मौके से फरार हो गया पुलिस फरार पति की तलाश करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Comments

Back to Top