ए0के0 शर्मा ने घोसी विधान सभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की जनता से अपील की

जनपत की खबर , 430

घोसी के चौमुखी विकास के लिए दारा सिंह चौहान को विजयी बनाएं

मऊ जिले की घोसी विधान सभा में भी डबल इंजन की सरकार बनाना है
-श्री ए0के0 शर्मा


लखनऊ: दिनांक: 16 अगस्त, 2023


उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने आज मऊ जिले की घोसी विधान सभा के उप चुनाव के लिए भाजपा के घोषित उम्मीदवार श्री दारा सिंह चौहान के समर्थन में वोट देने के लिए घोसीवासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार मऊ जिले की घोसी विधान सभा में भी डबल इंजन की सरकार बनाना है। घोसी के चौमुखी विकास के लिए यह जरूरी भी है और माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के जनहित के विकास कार्यों का लाभ घोसी की जनता को भी दिलाना है। 
श्री ए0के0 शर्मा आज मऊ के कोपागंज में बापू इण्टर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी श्री दारा सिंह चौहान के पक्ष में आयोजित नामांकन जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग, जन-प्रतिनिधि, समर्थक हजारों की संख्या में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जनहित के लिए कार्य कर रही है। निकाय चुनाव के दौरान घोसी की जनता ने अपना अपार जन समर्थन देकर यहां के भाजपा प्रत्याशी को चुनाव जिताया और घोसी में पहली बार ट्रिपल इंजन की सरकार बनी। इसके लिए उन्होंने घोसीवासियों की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी। कहा कि पिछली बार घोसी में दारा सिंह चौहान जी के विधान सभा चुनाव जीतने के बावजूद यहां पर डबल इंजन की सरकार नहीं बन पायी थी। अब घोसीवासियों के लिए घोसी में भी डबल इंजन की सरकार बनाने का मौका मिला है। यह मौका माननीय मोदी जी, अमित शाह एवं जे0पी0 नड्डा जी ने घोसी की जनता को दिया है। इस बार घोसी में डबल इंजन की सरकार बनाना है, जिससे यहां के विकास कार्यों में जो भी रूकावटें आ रही हैं, उसे हल करने एवं दूर करने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की झोली में अपना अमूल्य मत देकर घोसी में दारा सिंह चौहान जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
श्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि लोग आपको जाति-पाति के नाम पर बांटने आएंगे, लेकिन आपकी घोसी के विकास, यहां की नगर पंचायतों के विकास के साथ अपने बच्चों के बेहतर भविष्य एवं विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट देना है और माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के हाथों को मजबूत करना है, जिससे दारा सिंह चौहान जी के माध्यम से इस क्षेत्र का विकास किया जा सके साथ ही ए0के0 शर्मा भी हमेशा आपके बीच विकास कार्य के लिए उपस्थित रहेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top