उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 18 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सांसद कौशल किशोर के द्वारा मुख्यमंत्री को भेजा
जनपत की खबर Aug 14, 2023 at 10:30 AM , 427लखनऊ।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में भाजपा के सांसद लोक सभा क्षेत्र मोहनलालगंज श्री कौशल किशोर के निवास पर सैकड़ों शिक्षकों एवं संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में अपनी मांगों से संबंधित 18 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया *ज्ञापन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधांशु मोहन एवं जिला मंत्री वीरेन्द्र सिंह* ने किया। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मुद्दों पर इस समय संगठन आंदोलित है 18 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन आज माननीय सांसद के द्वारा मुख्यमंत्री को भेजा गया शिक्षकों और संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विधायक जी को बताया गया कि सरकार द्वारा शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु रुचि नहीं ली जा रहा है। यदि हमारी मांगों को सरकार नहीं मानती है तो आगामी 4 सितंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। धरने के बाद बीएसए के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके बाद सितंबर के अंतिम सप्ताह में शिक्षा निदेशालय (बेसिक) निशातगंज लखनऊ में विशाल धरने का प्रदेशव्यापी कार्यक्रम आयोजित होगा। माननीय सांसद जी ने शिक्षकों के समस्याओं के निराकरण हेतु दिलचस्पी दिखाई और माननीय मुख्यमंत्री जी तक बात पहुंचाते हुए निराकरण कराने की बात कही गई है और हर संभव मद्द का आश्वासन दिया गया है।जिला अध्यक्ष सुधांशु मोहन ने कहा कि 18 सूत्रीय मांग पत्र में पुरानी पेंशन, कैशलेस चिकित्सा, राज्य कर्मचारियों की भांति उपार्जित अवकाश, पदोन्नति तिथि से 17140 वेतनमान, द्वितीय शनिवार अवकाश, प्रतिकर अवकाश, प्रोन्नति, अध्ययन अवकाश सहित 18 मांगे शामिल है। संगठन के पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे की लाठी है, पुरानी पेंशन हमारा हक है, हम इसे लेकर रहेंगे। संगठन के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने हुंकार भरते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा हम लोग चैन की सांस नहीं लेंगे।
इस अवसर पर जिला मंत्री वीरेन्द्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष फहीम बेग, अध्यक्ष काकोरी अजय सिंह, अध्यक्ष मलिहाबाद अवधेश यादव, मंत्री सरोजिनी नगर धीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सरोजनी नगर जगत नारायण, उपाध्यक्ष सरोजिनी नगर शैलेंद्र सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी ज्ञापन के समय उपस्थित रहे।































Comments