*जनपद की पांचो तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 792 प्रकरण प्राप्त हुए, 102 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया*

अन्य खबरे , 244

लखनऊ  05 अगस्त 2023।
जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये । जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायत कर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

        *आज के सम्पूर्ण समाधान दिवसो में तहसील सदर में 88 में से 13 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, तहसील मलिहाबाद में 72 में से 13 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी0 में 180 में से 52 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 292 में से 11 प्रकरण व तहसील सरोजनी नगर में 160 में से 13 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये।*

Related Articles

Comments

Back to Top