दिव्यांगजन के हितार्थ कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना को वेबपोर्टल http://divyangjanup.upsdc.gov.in पर ऑनलाईन संचालित किया गया ।

अन्य खबरे , 735

लखनऊ ।  जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी लखनऊ रजनीश किरन ने अवगत कराया कि जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 द्वारा दिव्यांगजन के हितार्थ कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना को वेबपोर्टल http://divyangjanup.upsdc.gov.in  पर ऑनलाईन संचालित किया गया है।

योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन ही स्वीकृत किये जायेंगे। यदि किसी दिव्यांगजन/सहायक द्वारा ऑनलाईन आवेदन किये जाने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है तो ऐसी दशा में वह कार्यालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, पंचायत भवन परिसर, कैसरबाग, लखनऊ में किसी भी कार्यदिवस में उपस्थित होकर अपना आवेदन ऑनलाइन करा सकता है।
       योजनान्तर्गत इच्छुक पात्र दिव्यांगजन कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण यथा ट्राई-साईकिल, बैशाखी, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, स्मार्ट केन/ब्लाइंड स्टिक, एमआरकिट, ब्रेल किट आदि प्राप्त करने हेतु निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पात्रता एवं शर्ते निम्नवत् हैः- दिव्यांगता प्रमाण पत्र 40 प्रतिशत से कम न हो। (मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत), आय प्रमाण पत्र ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत् दिव्यांगजनों के लिए रू0-46080/- वार्षिक एवं शहरी क्षेत्र में निवासरत् दिव्यांगजनों के लिए रू0-56460/- से अधिक न हो तथा आय प्रमाण पत्र तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, पार्षद, ग्राम प्रधान से निर्गत किया गया हो, आधार कार्ड की छायाप्रति, सम्पर्क सूत्र (मोबाईल नम्बर)।

Related Articles

Comments

Back to Top