विश्व पर्यावरण दिवस के प्री कैंपेन पर विद्यालय मे स्वच्छता अभियान
लखीमपुर खीरी May 19, 2026 at 05:57 PM , 9इस कैंपेन के माध्यम से स्वच्छता पर और सुधार किये जाने के लिये सुझाव दिये गये
गोला गोकर्णनाथ खीरी,
कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सेविकाओ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के प्री कैंपेन के लिऐ विद्यालय में स्वच्छता अभियान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया है कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय व घर को स्वच्छ बनाना, खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करना, ठोस एवं तरल अपशिष्ट का वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन करना है। यह अभियान लोगों में स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन लाकर एक स्वस्थ और स्वच्छ भारत स्वस्थ गोला गोकर्णनाथ का निर्माण करना हैं कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य लखपत भारती ओम प्रकाश यादव आरती गुप्ता मनीषा भारती उपस्थित रहे,































Comments