रानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज में मेधावी सम्मान, बौद्धक विमर्श युवा संकल्प का शंखनाद,
लखीमपुर खीरी May 17, 2026 at 05:58 PM , 3गोला गोकर्णनाथ खीरी,
रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रांगण में युवा संकल्प बौद्धिक सम्मेलन एवं युवा प्रेरणा मेधा सम्मान समारोह' का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शनिवार को आयोजित इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं व पूर्व मेधावियों और गोल्ड मेडलिस्ट युवाओं व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से किया गया। मुख्य संयोजक एडवोकेट , सदस्य जिला पंचायत व पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ, वाईडी कॉलेज लखीमपुर संदीप वर्मा जिनके कुशल संयोजन में कार्यक्रम ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, प्रतापगढ़ सांसद और लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस के संस्थापक डॉ. एस.पी. सिंह ने अपने संबोधन से पंडाल में बैठे युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग में नया जोश भर दिया। आगामी स्नातक निर्वाचन और शिक्षक एम एल सी चुनाव को केंद्र में रखते हुए उन्होंने एक बेहद प्रभावशाली और दूरगामी भाषण दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि शैक्षणिक क्रांति और राजनीति का आपस में गहरा अंतर्संबंध है, जब तक समाज का पढ़ा-लिखा प्रबुद्ध वर्ग, स्नातक और शिक्षक देश की नीति-निर्धारण में सक्रिय भूमिका नहीं निभाएंगे, तब तक व्यवस्था में अपेक्षित सुधार संभव नहीं है। उन्होंने शिक्षकों और स्नातकों की जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए कहा कि वे समाज के 'ओपिनियन मेकर' होते है । इसलिए उन्हें अपने मत की ताकत को पहचानना होगा और एक ऐसे नेतृत्व को चुनना होगा जो सदन में शिक्षा के स्तर, युवाओं के रोजगार और शिक्षकों के सम्मान की बात मजबूती से रख सके। उन्होंने उपस्थित समस्त युवा शक्ति से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का जोरदार आह्वान किया।
मुख्य अतिथि 28 खीरी सांसद माननीय उत्कर्ष वर्मा 'मधुर' ने अपने ओजस्वी संबोधन में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी जिला प्रतिभाओं के मामले में किसी से पीछे नहीं है। बस जरूरत है तो इन ग्रामीण अंचलों के बच्चों को सही मंच और मार्गदर्शन मिलने की है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी शिक्षा का उपयोग समाज के पिछड़े और शोषित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए जोर दिया ।सांसद जी ने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के युवाओं की उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों के लिए वे संसद से लेकर सड़क तक हर संभव प्रयास करते रहेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि और पूर्व में एम एल सी श्रीमती कान्ति सिंह ने भी अपने संक्षिप्त और सारगर्भित भाषण में छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए पूरा सहयोग दें। साथ ही, आगामी शिक्षक व स्नातक चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग को समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए सही और शिक्षित जनप्रतिनिधि चुनने के लिए जागरूक किया।
समारोह में बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल (हिंदी व अंग्रेजी माध्यम) तथा इंटरमीडिएट (विज्ञान व कला वर्ग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को शॉल, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, विगत वर्षों के गोल्ड मेडलिस्टों और देश के विभिन्न प्रतिष्ठित सरकारी व तकनीकी विभागों (जैसे स्वास्थ्य विभाग, रेलवे, बैंकिंग, रक्षा सेवाओं, शिक्षा और मर्चेंट नेवी) में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले पूर्व मेधावी छात्र-छात्राओं को भी मंच पर मुख्य अतिथियों ने सम्मानित कर युवाओं को प्रेरणा दी गई। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, सम्मानित शिक्षकों, अभिभावक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर *मुख्य संयोजक संदीप वर्मा एडवोकेट सदस्य जिला पंचायत सह-आयोजक संजय वर्मा प्रतिनिधि पूर्व एमएलसी कान्ति सिंह एवं रानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों, सम्मानित अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का सहृदय आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने मंच से यह दृढ़ संकल्प दोहराया कि ग्रामीण अंचल के बच्चों को आगे बढ़ाने, उन्हें उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और युवा पीढ़ी में बौद्धिक चेतना जगाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी और विशाल आयोजनों का गवाह बनता रहेगा। इस ऐतिहासिक गरिमापूर्ण समारोह में मुख्य अतिथि खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा 'मधुर,' मुख्य वक्ता प्रतापगढ़ सांसद डॉ. एस.पी. सिंह ,सपा जिलाध्यक्ष श्री रामपाल सिंह यादव , पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अनुराग पटेल,पूर्व MLC श्रीमती कान्ति सिंह,लखनऊ पब्लिक स्कूल्स के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार व जिला पंचायत सदस्य वारिस अली पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल , अशोक वर्मा आदि गणमान्य लोग तथा क्षेत्र व जिले के प्रबुद्ध व्यक्ति,स्नातक युवा, शिक्षक व शिक्षिकाएं, अभिभावक, छात्र छात्राए,महिलाएं, ग्रामीण आदि
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।































Comments