*ब्राह्मण परिवार सेवा समिति एवं परशुराम सनातनी सेवा समिति के अध्यक्ष पं.अवधेश मिश्रा एवं राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में खीरी कप्तान को सौंपा गया ज्ञापन*

लखीमपुर खीरी , 1

*एक व्यक्ति के द्वारा पूरे ब्राह्मण समाज को गाली देने पर गुस्सा हुआ पूरा ब्राह्मण समाज*

*समिति ने कार्यवाही न करने पर दिया शक्त संदेश कार्यवाही न होने पर इससे बड़ा होगा आंदोलन*


लखीमपुर खीरी ।लखीमपुर खीरी से एक मामला सामने आया है ,जिसमें दो लोगों की कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मिडिया पर बहुत जोरो से वायरल हो रही है ,जिसमें एक व्यक्ति दुसरे व्यक्ति से  पूरे ब्राम्हण समाज को भद्दी भद्दी गाली देता दे रहा है,जिससे ब्राम्हण समाज में काफी आक्रोश बना हुआ है,जबकि आरोपी हरेराम वर्मा उर्फ कजरू जिसपे पुलिस ने मुकदमा लिखने के बावजूद उसकी कोई गिरफ्तारी नहीं की,जबकि जिसने रिकॉर्डिंग वायरल की थी उसको ही पुलिस ने गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया ,आज भी मेन आरोपी खुले आम घूम रहा है ,
क्या ऐसे ही एक समाज को टारगेट करते हुए प्रशासन योगी मॉडल को फेल करने में जुटा है। ब्राह्मण परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा जी ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग रखी कि अगर कोई कार्रवाई पुलिस के द्वारा नहीं की जाती है तो हम लोग परशुराम जी के वंशज हैं फरसा उठाना भी जानते हैं और पूजा करना भी जानते हैं,साथ ही साथ में मौजूद राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति अत्यंत अपमानजनक एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है उनके बयान से संपूर्ण ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई है सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का गंभीर खतरा उत्पन  हुआ है इसकी हम लोग कड़ी निंदा करते हैं , इस संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकता दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाए,साथ ही हम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर के ऐसे व्यक्ति को पार्टी से निष्कासित करने के लिए मांग करेंगे,और वह व्यक्ति पूरे  ब्राह्मण समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

इस मौके पर ब्राम्हण परिवार सेवा समिति के संरक्षक मंडल उमेश पांडे,अनिल मिश्रा ,विजय मिश्रा उर्फ राजू ,उपाध्यक्ष मधुरेश शुक्ला ,प्रभाकर शर्मा कमलेश शुक्ला ,अरुण पांडे,प्रमेश त्रिवेदी उर्फ गट्टू,ललित शुक्ला एवं सगठन मंत्री अवधेश मिश्रा उर्फ दरोगा ।संयुक्त मंत्री विपिन मिश्रा  मीडिया प्रभारी कमल मिश्रा ,शत्रुघ्न अवस्थी , रवि पाण्डेय।कोषाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला।साथ ही साथ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के साथ कमल मिश्रा ,संतोष अग्निहोत्री एडवोकेट ,चंद्र मौली शुक्ला एडवोकेट ,सुशील,विजय मिश्रा ,विपिन ,अरविंद दीक्षित अभिषेक शुक्ला ,आनंद अग्निहोत्री के साथ सैैकड़ों ब्राम्हण समाज के लोग उपस्थिति रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top