*सीबीएसई 12वीं में ग्रीन फील्ड एकेडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, धीरेश सारस्वत 95.6% के साथ कॉमर्स में जिला टॉपर*

लखीमपुर खीरी , 1

(सुनील शर्मा)

*लखीमपुर खीरी।* ग्रीन फील्ड एकेडमी, लखीमपुर-खीरी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा-12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा।  

विद्यालय के धीरेश सारस्वत ने 95.6% अंक प्राप्त कर जिले में कॉमर्स स्ट्रीम में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा अर्पण मिश्र 94%, श्रेया त्रिपाठी 93.8%, महिमा सिंह 93.2%, सार्थक दुबे 92%, साक्षी मिश्र 91.8%, अविका सक्सेना 91.4%, शौर्य गुप्ता 91%, आर्यन मिश्र 90.4% और संगम दीक्षित 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय व शहर का नाम गौरवान्वित किया।  

विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी मेहनत, लगन एवं अनुशासन के लिए हार्दिक बधाई दी।  

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रीन फील्ड एकेडमी सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उच्च शिक्षा हेतु शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Comments

Back to Top