*जमीन विवाद में टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस पर मारपीट का आरोप*
लखीमपुर खीरी May 13, 2026 at 07:05 PM , 1*लखीमपुर खीरी।* शहर के मोहल्ला प्यारेपुर में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया जब अवधेश सिंह पुत्र शेर सिंह धन्वंतरि अस्पताल के पास स्थित टावर पर चढ़ गया।
अवधेश का आरोप है कि उसने बटाई पर खेत लिया था, लेकिन खेत मालिक ने उसे किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया और उसकी खड़ी फसल जबरन कटवा दी। युवक ने चौकी इंचार्ज मुड़ा निजाम पर पैसा लेकर उसे बंधक बनाने और चप्पल-लात-घूंसों से पिटाई कर फसल कटवाने का आरोप लगाया।
मानसिक रूप से आहत अवधेश पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध होकर अपनी जान जोखिम में डालकर टावर पर चढ़ गया। करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतरवाया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ गाड़ी में ले गई।
घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।































Comments