*एकीकृत बागवानी विकास योजना का किसान उठायें लाभ*

लखीमपुर खीरी , 1

*लखीमपुर खीरी*। जनपद में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना 2025-26 के तहत जनपद में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है।जनपद के ब्लाक पसगवां  के ग्राम मानाखेड़ा निवासी मनु यादव और पार्थ सारथी ने स्थापित पालीहाउस स्ट्रक्चर अब किसानों के लिए प्रेरणा बन गया है। निदेशालय उद्यान, लखनऊ से स्वीकृति मिलने के बाद निर्मित इस स्ट्रक्चर में खीरा फसल का सफल उत्पादन किया गया है। और
इस परियोजना का भौतिक सत्यापन उपनिदेशक उद्यान, लखनऊ मंडल, जिला उद्यान अधिकारी खीरी तथा कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान विशेषज्ञों की टीम ने संयुक्त रूप से किया। टीम में वैज्ञानिक आदर्श देश दीपक मिश्रा, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक अनिल वर्मा, कनिष्ठ सहायक शोभित कुमार श्रीवास्तव सहित एग्रीप्लास्ट संस्था के एग्रोनॉमिस्ट और इंजीनियर भी शामिल रहे। मौके पर संबंधित लाभार्थियों की उपस्थिति में स्ट्रक्चर की गुणवत्ता और उत्पादन की स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया। इस तकनीक में विशेषज्ञों ने पाया कि पालीहाउस में उगाई गई खीरा फसल न केवल गुणवत्तापूर्ण है, बल्कि मौसम के विपरीत समय में उत्पादन होने के कारण बाजार में बेहतर दाम भी दिला रही है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि संरक्षित खेती अपनाकर किसान कम क्षेत्र में अधिक आय अर्जित कर सकते हैं।जनपद
उद्यान विभाग ने जनपद के सभी कृषकों से अपील की है कि वर्ष 2026-27 में एकीकृत बागवानी विकास योजना के अंतर्गत पालीहाउस और शेडनेट हाउस कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इसके लिए विभागीय पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों के सात पंजीकरण करना अनिवार्य है।

Related Articles

Comments

Back to Top