भारतीय भाषा समर कैंप में बच्चों ने सीखी उर्दू
लखीमपुर खीरी May 13, 2026 at 06:30 PM , 10गोला गोकर्णनाथ खीरी।
कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में भारतीय भाषा समर कैंप 2026 का उद्घाटन मंगलवार को गोवर्धन हाल में हुआ यह कैंप प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज के मार्गदर्शन और हिंदी प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव की देखरेख में चलाया जा रहा है
कैंप के पहले दिन शिक्षक हसीब अख्तर अंसारी ने बच्चों को उर्दू भाषा की जानकारी दी उन्होंने छात्राओं को उर्दू की वर्णमाला, गिनती, रोज के बोलचाल में काम आने वाले शब्द और नमस्ते करने के तरीके सिखाए बच्चों ने कॉपी में उर्दू के अक्षर लिखना और बोलना सीखा
प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने बताया कि समर कैंप का मकसद बच्चों को भारत की अलग अलग भाषाओं से जोड़ना है इससे बच्चों का ज्ञान बढ़ेगा और सभी भाषाओं के प्रति सम्मान भी पैदा होगा हिंदी प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में कैंप में दूसरी भारतीय भाषाएं भी सिखाई जाएंगी पहले दिन बच्चों में काफी उत्साह दिखा छात्र छात्राओं ने कहा कि उर्दू सीखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और वे आगे भी मन लगाकर सीखेंगे कैंप में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।































Comments