एसपी ने एक महीने से गायब 14 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, जांच के आदेश
लखीमपुर खीरी May 13, 2026 at 06:33 PM , 11लखीमपुर खीरी।पुलिस विभाग में काम और अनुशासन को ठीक रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ख्याति गर्ग ने बड़ी कार्रवाई की है मंगलवार 13 मई 2026 को एसपी ने जिले के अलग अलग थानों, यूपी 112 और पुलिस लाइन में तैनात 14 पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित कर दिया
ये सभी पुलिसकर्मी एक महीने या उससे ज्यादा समय से बिना बताए ड्यूटी से गायब चल रहे थे एसपी ख्याति गर्ग लगातार पुलिस के काम की जांच कर रही हैं इसी के तहत यह कदम उठाया गया है उन्होंने कहा कि पुलिस का काम जिम्मेदारी का है ड्यूटी से गायब रहना ठीक नहीं है एसपी ने निलंबित किए गए सभी 14 पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं जांच में देखा जाएगा कि ये लोग इतने दिन ड्यूटी से क्यों गायब रहे और इनकी क्या मजबूरी थी
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों के नाम
1. मुख्य आरक्षी सुनील कुमार थाना उचौलिया
2. मुख्य आरक्षी मनोज कुमार थाना नीमगांव
3. मुख्य आरक्षी नरेन्द्र सिंह थाना ईसानगर
4. मुख्य आरक्षी राकेश कुमार पुलिस लाइन
5. आरक्षी हरिकान्त वर्मा थाना पढुआ
6. आरक्षी विवेक मौर्या पुलिस लाइन
7. आरक्षी कमलेश कुमार डायल 112
8. आरक्षी सतीश कुमार डायल 112
9. आरक्षी राजकुमार डायल 112
10. आरक्षी हेमेन्द्र सिंह थाना हैदराबाद
11. महिला आरक्षी मीनाक्षी यादव थाना उचौलिया
12. महिला आरक्षी रितु गुप्ता थाना फूलबेहड़
13. स्वीपर मिलन कुमार पुलिस लाइन
14. फालवर पंकज चौधरी पुलिस लाइन
एसपी ख्याति गर्ग ने साफ कहा है कि पुलिस विभाग में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी पुलिसकर्मियों को समय पर ड्यूटी करनी होगी और जनता के प्रति जवाबदेह रहना होगा।































Comments