लावारिस मिला बच्चा प्रेम की चट्टान बेटे की तरह दिया प्यार मंदबुद्धि बेटा लापता
लखीमपुर खीरी May 13, 2026 at 06:25 PM , 520 साल से पाला बेटा लापता पिता राजेश मिश्रा रो-रो कर बेटे की कर रहा तलाश
(शाजिफ हुसैन)
लखीमपुर खीरी।भगवान ने एक बेटा दिया था इंसानियत ने दूसरा दे दिया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिदनिया गढ़ी के राजेश कुमार उर्फ राजू मिश्रा के घर में पहले से एक लड़का था लेकिन 20 से 22 साल पहले सड़क किनारे लावारिस मिला मंदबुद्धि बच्चा भी उनके लिए सगा बेटा बन गया आज वही आंख का तारा 10 मई की रात से लापता है और एक पिता का कलेजा फटा जा रहा है
जब सड़क से उठाकर बनाया दूसरा बेटा
राजेश कुमार बताते हैं कि करीब 22 साल पहले उनके घर में पहले से एक बेटा था उसी दौरान उन्हें सड़क किनारे एक बच्चा बेसहारा पड़ा मिला हालत बहुत खराब थी वह उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि बच्चा मंदबुद्धि है अगर आप चाहो तो इसकी देखभाल कर लो उस दिन राजेश ने सोचा कि जब भगवान ने एक बेटा दिया है तो यह भी मेरा ही है उन्होंने उस बच्चे को अपने घर की दहलीज दी अपना नाम दिया और दोनों बेटों को बराबर प्यार से पालना शुरू कर दिया
दोनों बेटों में कभी फर्क नहीं किया
राजेश कहते हैं कि लोग कहते थे कि यह तुम्हारा खून नहीं है पर मेरे लिए दोनों बेटे बराबर थे वह मंदबुद्धि था पर घर का सारा काम करता था मेरे साथ खेत जाता था खाना खाता था पूरे गांव में लोग दोनों को राजेश के बेटे कहकर बुलाते थे मैंने उसे कभी एहसास नहीं होने दिया कि वह लावारिस मिला था बल्कि सगे बेटे से भी ज्यादा दुलार दिया
10 मई की काली रात और टूटा पिता
लेकिन 10 मई 2026 की रात करीब 8 बजे यह प्रेम की कहानी दर्द में बदल गई वह मंदबुद्धि युवक मिदनिया सैधरी हाईवे के किनारे से अचानक लापता हो गया उसे रास्तों की पहचान नहीं है न वह अपना नाम पता बता सकता है राजेश ने बताया कि एक बेटा घर पर है पर दूसरा नहीं है तो घर आधा सूना लगता है उस रात से चूल्हा नहीं जला है रात भर हाईवे की तरफ देखते हैं
बेबस पिता दर दर भटक रहा
राजेश ने रिश्तेदारों दोस्तों और आसपास के सभी थानों में तलाश की सैधरी हाईवे से लेकर लखीमपुर शहर तक एक एक गली छान मारी पर कहीं पता नहीं चला राजेश मिश्रा का कलेजा मुंह को आता है थक हारकर 13 मई 2026 को उन्होंने जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी को पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करने और जल्द तलाश कराने की गुहार लगाई है।































Comments