कृषक समाज इंटर कॉलेज मे मातृ दिवस पर कार्यक्रमो का आयोजन,

लखीमपुर खीरी , 43

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में मातृ दिवस का आयोजन बड़े ही हर्ष उल्लास से कॉलेज के प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज की अध्यक्षता में हुआ। 
कार्यक्रम में समाजसेवी अनीता वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य ने बुके देकर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में  कहा कि मां एक शब्द नहीं, बल्कि ईश्वर की प्रतिमूर्ति है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपनी माता के त्याग का सम्मान करें और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज का नाम रोशन करें। छात्राओं ने सेल्फी प्वाइंट बनाकर अतिथियों के साथ सेल्फी खींच कर मातृ दिवस के विशेष पल को महसूस किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा छात्राओं ने मां के अनंत त्याग को कैनवास पर पोस्टर बनाकर मां की ममता को प्रदर्शित करने का सराहनीय प्रयास किया । सलाद और रंगों से रंगोली बना कर सबका मनमोह लिया। मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभागी छात्राओं अरीबा, सदफ, शैलजा मिश्रा, मोनिस, इशा कटियार , कनक,  तन्वी कश्यप, निधि राज और यशस्वी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्काउट एवं क्रीड़ा प्रभारी देवेंद्र सिंह ने शायराना अंदाज में मां की महत्ता को समझने का प्रयास किया ,इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है मैंने जन्नत तो नहीं देखी है, लेकिन माँ को देखा है""ईश्वर हर जगह नहीं हो सकता, इसलिए उसने माँ को बनाया"। ये पंक्तियाँ माँ के अतुलनीय प्यार और भगवान के रूप को दर्शाती है। कार्यक्रम संयोजक डॉ अनिल कुमार और आरती गुप्ता ने मुख्य अतिथि से केक कटवाकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा मुख्य अतिथि को मां के नाम एक पौधा भेंट किया। विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु कॉलेज के प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा उपमंत्री विनोद चंद्र मिश्र, अशोक कुमार वर्मा, सुरविंद कुमार, अरुण कुमार पांडे,संजय कुमार, रागिनी और  मनीषा भारती आदि मौजूद रहे ।अंत में प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को माँ के प्रति सदैव कृतज्ञ रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा अरीबा ने किया।

Related Articles

Comments

Back to Top