*पंजाब में मजदूरी करने गई महिला की तीन मंजिला बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत*

लखीमपुर खीरी , 19

*सुंदरवल खीरी*: फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के कुशमौरी गांव निवासी फूलमती 54 वर्ष
स्व0 जगदीश प्रसाद गौतम अपने गांव से 10 दिन पहले गुरदासपुर जालंधर पंजाब में मजदूरी करने गई थी ईट गारा का काम कर रही थी वही के एक प्राइवेट स्कूल की दूसरी मंजिल पर छत लिंटर पढ़ रहा था। इसी दौरान छत से गिरकर घायल हो गई।
 इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। मृतक के बेटे राजकुमार ने बताया कि बीते मंगलवार के दिन वहां से फोन आया की माता गिरकर घायल हो गई है। जिन्हें वही के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रास्ते में पहुंचे तो पता चला उनकी मौत हो चुकी है। शव एक एंबुलेंस से भेजा जा रहा है। बीती रात को शव गांव पहुंचा तो पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 आपको बता दें कि।
 फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पंजाब में महिला की छत से गिरकर मौत हुई थी। मृतक के बेटे ने शव का पोस्टमार्टम करने के लिए तहरीर दी थी। तो शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top