*धौरहरा तहसील में वर्षों से लटके दाखिल-खारिज के मामले, पीड़ितों को नहीं मिल रहा न्याय*

लखीमपुर खीरी , 17

*धौरहरा, खीरी।* तहसील में दाखिल-खारिज के मामले वर्षों से लटके पड़े हैं। पीड़ितों को विभिन्न नायब तहसीलदारों की अदालतों से तारीख पर तारीख मिल रही है, लेकिन मामलों का निपटारा नहीं हो पा रहा।  

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ मामलों में तो उच्चाधिकारियों के आदेशों के बाद भी आगे की कार्रवाई नहीं हो रही है। चर्चा है कि बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं हो पाता।  

कई पीड़ित आठ-आठ, दस-दस वर्षों से तारीख झेल रहे हैं। जमीन के क्रेता और पीड़ित बेकार की दौड़ में लगे हैं, जबकि दाखिल-खारिज कराने के लिए उन्हें लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।  

लगातार हो रही देरी और लापरवाही से पीड़ितों में आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप कर लंबित मामलों का निपटारा करे और दोषियों पर कार्रवाई करे।

Related Articles

Comments

Back to Top