समाजसेवी रमाशंकर निषाद बने सहारा, अग्नि पीड़ितों को वितरित की राशन किट
लखीमपुर खीरी May 03, 2026 at 05:59 PM , 15निघासन, खीरी।
मानवता की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी रमाशंकर निषाद ने अग्नि पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सराहनीय पहल की। बौधिया कला गांव में बीते 23 अप्रैल को लगी भीषण आग में लगभग 45 घर जलकर राख हो गए थे, जिसमें लोगों का सारा सामान, नगदी और जेवरात तक खाक हो गया था। इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने खाने-पीने तक का संकट खड़ा हो गया था।
जैसे ही इस दर्दनाक घटना की जानकारी समाजसेवी रमाशंकर निषाद को मिली, वे अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और पीड़ितों की जरूरतों को समझते हुए राहत कार्य शुरू किया।
इस दौरान उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरित की, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके और उनके सामने खड़े भोजन के संकट को कुछ हद तक कम किया जा सके। राशन किट में दैनिक जरूरत की सामग्री शामिल थी।
पीड़ित परिवारों ने इस सहयोग के लिए रमाशंकर निषाद और उनकी टीम का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में आगे आकर मदद करना ही सच्ची समाज सेवा है।
यह पहल न सिर्फ राहत का माध्यम बनी, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी दे गई कि संकट की घड़ी में एक-दूसरे का साथ ही सबसे बड़ी ताकत है।































Comments