लखीमपुर खीरी में युवक पर जानलेवा हमला, परिजनों पर आरोप
लखीमपुर खीरी May 03, 2026 at 06:22 PM , 16लखीमपुर खीरी। मैगलगंज थाना क्षेत्र के ढखौरा गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों की मदद से आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि हमले का आरोप युवक के ही परिजनों पर लगा है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की जानकारी पहले ही पुलिस को दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई न होने के चलते मामला इतना बढ़ गया।
घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने संबंधित इंस्पेक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
घटना से गांव में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।































Comments