विद्युत विभाग की लापरवाली से नाले में उतरा करंट बाला बाल बच्चे नाला सफाई कर्मचारी, मचा हड़कप्प
लखीमपुर खीरी May 03, 2026 at 05:50 PM , 16नगर पालिका परिषद मोहम्मदी के अंतर्गत सीजनल नाले की सफाई के दौरान बिजली विभाग की लापरवाली के कारण न्यू हाइडिल के सामने बने नाले में करंट आने से उस समय बड़ा हादसा होते बच गया, जब नाले की सोना वाल्मीकि ठेका सफाई कर्मचारी के रहे थे, जैसे ही सोना वाल्मीकि को करंट लगा तो पास में खड़े अन्य सफाई कर्मचारी अंकुल वाल्मीकि और शक्ति वाल्मीकि ने नाले से सोना वाल्मीकि को खींच लिया, जिससे बड़ा हादसा होते बचा।
सुपरवाइजर रवि वाल्मीकि ने जैसे ही इस घटना की जानकारी जेपी मौर्य अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद मोहम्मदी को दी उन्होंने तुरन्त नाला सफाई कार्य को रुकवाते हुए कहा जब तक बिजली विभाग करंट न आने की स्थाई व्यवस्था न करदे तब तक कोई सफाई कर्मचारी नाले में नहीं उतरेगा। यही नहीं जेपी मौर्य ने तत्परता दिखाते हुए, नगर पालिका परिषद के बिजली विभाग के कुलदीप सिंह और विद्युत विभाग के लाइन मैन को तुरंत मौके पर भेजा
उधर नाले के पास के हार्डवेयर दुकानदार दिलीप शर्मा, मुर्गे के मीट के दुकानदार सरताज, बेल्डिंग की दुकानदार मुबारक ने बताया जब से हाइडिल के अधिकारियों ने नाले के अंदर से हाईटेंशन लाइन डाली है तब से अक्सर नाले और दुकानों में करंट आ जाता है।
फिलहाल, हादसा टल गया है गौर करने की बात यह है कि बरसात के दिनों में अक्सर नाले चोक हो जाते हैं। नाले में करंट रहेगा तो उन्हें साफ कैसे किया जाएगा?
देखने की बात यह है कि बिजली विभाग नाले के अंदर से कब बिजली के तार निकलता है।































Comments