विधायक ने रोडवेज भवन का लोकार्पण किया 3 करोड़ 44 लाख से अधिक लागत से निर्मित
लखीमपुर खीरी May 03, 2026 at 05:51 PM , 14मोहम्मदी संवाददाता
कस्बा में बने नवीन रोडवेज भवन का शुभारंभ बहु प्रतीक्षित था जिसको लेकर शुभ मुहूर्त पर मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि नपाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया, आशीष रस्तोगी और ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई ने संयुक्त रूप से मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर जनता को समर्पित कर दिया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ गोविंद गुप्ता ने किया है।
रविवार को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से आधुनिक सुविधाओं से युक्त रोडवेज भवन का शुभारंभ कर जनता को समर्पित कर दिया मुख्य अतिथि विधायक ने अपने संबोधन में भावुक होकर कहा लक्ष्य अटल हो तो कुछ भी संभव होता है अपने नौ वर्ष के संक्षिप्त कार्यकाल में क्षेत्र की जनता के हित को लेकर संघर्षरत रहा जिसमें फायर सर्विस स्टेशन, आईआईटी कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, क्रिटिकल केयर यूनिट जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं के साथ क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया है उसी के साथ 3 करोड़ 44 लाख से अधिक लागत से निर्मित रोडवेज के आधुनिक भवन जनता को समर्पित कर कहा मोहम्मदी को जिला न बन पाने की कसक उनके हृदय को कचोटती रहती है। उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा है। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक हरदोई रमेश कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोला महेश चंद्र,यातायात निरीक्षक, पूर्व बार अध्यक्ष आलोक सिंह, आनंद गुप्ता, मनोज गुप्ता, सौरभ गुप्ता, देवेश सिंह, समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।































Comments