*रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश*

लखीमपुर खीरी , 26

*लखीमपुर खीरी।* जनपद के पड़रिया तुला क्षेत्र में रात के समय अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार रात के अंधेरे में मिट्टी का खनन हो रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।  

ग्रामीणों के अनुसार, मामले की सूचना देने के लिए कई बार खनन विभाग के संबंधित अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। आरोप है कि सूचना के दौरान अधिकारी का मोबाइल फोन बंद मिला।  

वहीं जब स्थानीय चौकी स्तर पर शिकायत की गई तो ग्रामीणों को विभागीय जिम्मेदारी बताकर खनन विभाग से संपर्क करने की बात कही गई।  

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में अवैध खनन का दायरा और बढ़ सकता है।

Related Articles

Comments

Back to Top