*एसपी ने धौरहरा के अर्दली रूम का निरीक्षण कर लंबित विवेचनाओं और अपराध नियंत्रण पर कड़े निर्देश*
लखीमपुर खीरी May 02, 2026 at 06:30 PM , 30*लखीमपुर खीरी।* एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने 1 मई 2026 की रात थाना फूलबेहड़ में धौरहरा सर्किल का अर्दली रूम किया। बैठक में थाना धौरहरा और फूलबेहड़ की लंबित विवेचनाओं, महिला अपराध, गैंगस्टर एक्ट, यक्ष ऐप में डाटा फीडिंग और टॉप 10 अपराधियों की स्थिति की समीक्षा की गई।
एसपी ने थानाध्यक्ष धौरहरा रविन्द्र सोनकर और फूलबेहड़ प्रभारी संतोष सिंह को टॉप 10 अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों थानों का अपराध रजिस्टर अपडेट न मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
बैठक में सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह समेत सर्किल के सभी उपनिरीक्षक मौजूद रहे। एसपी ने स्पष्ट कहा कि लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण हो और महिला अपराधों पर विशेष निगरानी रखी जाए।































Comments