*ससुराल में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, अस्पताल में मौत*

लखीमपुर खीरी , 48

*धौरहरा, लखीमपुर खीरी।* ईसानगर थाना क्षेत्र के ओझा पुरवा निवासी 25 वर्षीय युवक मनोज कुमार कश्यप की धौरहरा स्थित ससुराल में विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।  

*पत्नी से अनबन के बाद उठाया कदम*  
जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार कश्यप पुत्र स्व. गुन्नेलाला बीते दिनों अपनी ससुराल महाराज नगर, कोतवाली धौरहरा आया था। सूत्रों के अनुसार पत्नी से आपसी अनबन के बाद वह गांव के बाहर बनी कुटी के पास अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे सीएचसी धौरहरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने विषाक्त पदार्थ खाने से मौत होने की पुष्टि की।  

*कुटी के पास मिली शीशी*  
हल्का प्रभारी विनोद द्विवेदी ने बताया कि गांव के बाहर कुटी के पास विषाक्त पदार्थ की शीशी मिली थी। युवक को अचेत अवस्था में सीएचसी लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top