*ICSE-ISC 2026: लखनऊ पब्लिक स्कूल लखीमपुर का शानदार प्रदर्शन, विशेष बाजपेई जिले में टॉपर*
लखीमपुर खीरी Apr 30, 2026 at 06:40 PM , 164*लखीमपुर खीरी।* आईसीएसई कक्षा 10 और आईएससी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में लखनऊ पब्लिक स्कूल, लखीमपुर शाखा के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
*विशेष बाजपेई बने जिला टॉपर*
आईसीएसई में विशेष बाजपेई ने 98.4% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। विशेष के पिता सत्येंद्र बाजपेई व्यवसायी और माता पूजा बाजपेई गृहिणी हैं। विशेष का लक्ष्य भविष्य में इंजीनियर बनकर देश सेवा करना है।
*प्रखर वर्मा नगर क्षेत्र में अव्वल*
आईएससी में प्रखर वर्मा ने 96.25% अंकों के साथ नगर क्षेत्र में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रखर के पिता विजय कुमार वर्मा कृषक और माता नीतू वर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। प्रखर का उद्देश्य एआई/एमएल क्षेत्र में शोधकर्ता बनना है।
*अन्य मेधावी छात्र*
आईसीएसई में अविंद्र सिंह 97.8% अंकों के साथ दूसरे और यशिका वर्मा 96.8% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। आईएससी में हर्षल शुक्ला ने 96% अंकों के साथ दूसरा और यशी राज ने 95.25% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
*शत-प्रतिशत रहा परिणाम*
इस वर्ष आईसीएसई में 129 और आईएससी में 100 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण हुए। आईसीएसई के 27 और आईएससी के 22 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
*प्रबंधन ने दी बधाई*
विद्यालय के चेयरमैन एवं सांसद डॉ. एसपी सिंह, मुख्य प्रशासिका एवं पूर्व एमएलसी कांति सिंह तथा प्रबंध निदेशक सुशील सिंह ने मोबाइल के माध्यम से छात्रों को बधाई दी। प्रधानाचार्य विजय सचदेवा ने मेधावी छात्रों को लड्डू खिलाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया।
सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों एवं अभिभावकों को दिया।































Comments