*धौरहरा में अवैध मिट्टी-बालू खनन का खेल जारी, जिम्मेदार मौन, ग्रामीणों में आक्रोश
लखीमपुर खीरी Apr 27, 2026 at 06:40 PM , 36(मनोज मिश्र)
*धौरहरा, लखीमपुर खीरी।* तहसील क्षेत्र के अमेठी, बरगदहा समेत कई गांवों में मिट्टी और बालू का अवैध खनन खुलेआम जारी है। माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अफसर मौन साधे हुए हैं।
*दिन-रात चल रहा खनन*
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नगरीय क्षेत्र में मिट्टी व बालू खनन माफियाओं का बोलबाला है। रात-दिन भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण रास्ते क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कृषि योग्य जमीन को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। वन संपदा की सुरक्षा पर भी संकट मंडरा रहा है।
*परमिशन पर उठे सवाल*
क्षेत्र में चर्चा है कि बिना ठोस कागजात के खनन जारी है। सवाल उठ रहा है कि क्या इस अवैध खनन को किसी परमिशन की आड़ मिली हुई है, या फिर यह नियमों को ठेंगा दिखाकर की जा रही खुली लूट है। विभागीय उदासीनता पर भी उंगलियां उठ रही हैं।
*ग्रामीणों की मांग*
ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में चल रहे अवैध मिट्टी खनन प्वाइंट्स की तत्काल जांच कर रोक लगाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह बहुत बड़े संकट का रूप ले सकता है।
*बड़ा सवाल*
1. खनन अधिकारी बताएंगे कि खनन किस आधार पर चल रहा है?
2. यदि परमिशन है तो सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही?
3. या फिर माफियाओं के दबाव में कानून बेबस है?
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।































Comments