*धौरहरा की गौरी मिश्रा ने संस्कृत बोर्ड 12वीं में जिले में किया टॉप, 68.75% अंक हासिल*
लखीमपुर खीरी Apr 27, 2026 at 06:36 PM , 50*धौरहरा, लखीमपुर खीरी।* संस्कृत बोर्ड से संचालित उत्तर मध्यमा द्वितीय यानी 12वीं की परीक्षा में श्रीनागेश्वर बाबा संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धौरहरा की छात्रा गौरी मिश्रा ने 68.75% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। गौरी की इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।
कस्बा धौरहरा के मोहल्ला पंडित दीनदयाल पुरम निवासी गौरी मिश्रा पुत्री उमाशंकर मिश्रा ने कस्बे में संचालित श्रीनागेश्वर बाबा संस्कृत माध्यमिक विद्यालय से 12वीं की परीक्षा दी थी। जिले में टॉप कर गौरी ने विद्यालय सहित अपने परिवार और कस्बे का मान बढ़ाया है।
गौरी मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। विद्यालय प्रबंधन ने गौरी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गौरी की इस उपलब्धि पर कस्बे में भी हर्ष का माहौल है।































Comments