नौगमां गांव मे पालतू कुत्ते का तेंन्दुआ ने किया शिकार, मौके पर पहुची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणो को किया सचेत,
लखीमपुर खीरी Apr 23, 2026 at 07:10 PM , 53गोला गोकर्णनाथ खीरी,
महेशपुर रेज की विलहरी बीट के गांव कोटबारा के मजरा नौगमा मे ग्राम प्रधान सुशील वर्मा के पालतू कुत्ते को तेंन्दुआ ने बनाया अपना शिकार, ग्रामीणो मे दहशत का माहौल, वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची,
मालुम हो की कोटबारा ग्राम प्रधान सुनील वर्मा का पालतू कुत्ता बुधवार की शाम से गायब था, जिसकी खोज दूसरे दिन भी की जा रही थी,
तभी गांव के लोग अपने खेतो मे काम करने के लिये जा रहे थे, उन्होने ही खेतो के पास कुत्ते के बचे अवशेष और उसके गले का पट्टा देखकर ग्राम प्रधान को सूचित किया, फौरन ही ग्राम प्रधान मौके पर पहुचे और अपने पालतू कुत्ते को पहचान कर वन विभाग को सूचित किया, विलहरी वन चौकी के वन दरोगा विजय सिंह माया प्रकाश वर्मा व वाचर सचिव वर्मा रोहित सिह व अरविंद कश्यप के साथ मौके पर पहुंच गये, और क्षेत्र मे तेन्दुआ होने के चलते ग्रामीण को सचेत किया है,































Comments