*धौरहरा में भीषण गर्मी के बीच निजी स्कूलों की मनमानी, आदेश के बाद भी दोपहर 2 बजे तक चल रहीं कक्षाएं*
लखीमपुर खीरी Apr 23, 2026 at 06:05 PM , 61*धौरहरा, लखीमपुर खीरी।* भीषण गर्मी और लू के बीच प्रशासन बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क है, लेकिन कफारा और रमियाबेहड़ क्षेत्र के कई निजी विद्यालय संचालकों की लापरवाही सामने आ रही है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया है। इसके बावजूद कफारा के कई निजी विद्यालय पुराने समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही संचालित हो रहे हैं।
*बच्चों की सेहत पर खतरा*
तेज धूप और लू में बच्चों को लंबे समय तक स्कूल में बैठना पड़ रहा है। इससे बच्चों में चक्कर, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। अभिभावकों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है।
*अभिभावकों ने उठाए सवाल*
अभिभावकों का कहना है कि जब सरकारी स्कूलों में आदेश का सख्ती से पालन हो रहा है तो निजी विद्यालय मनमानी क्यों कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे विद्यालयों पर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में चुप्पी लगाए हुए हैं, जिससे निजी स्कूलों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने चेताया कि यदि जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए तो बच्चों की सेहत के साथ बड़ा खतरा हो सकता है।































Comments