*श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में 24 अप्रैल को रजत जयंती समारोह, शिक्षा निदेशक करेंगे अध्यक्षता*

लखीमपुर खीरी , 26

*पलिया कलां, लखीमपुर खीरी।* नगर के श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज राजकीय महाविद्यालय पलिया कलां के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 24 अप्रैल 2026 को रजत जयंती समारोह एवं पुरस्कार वितरण सहित सम्मान व सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे से महाविद्यालय परिसर में होगा।  

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि महाविद्यालय का शिलान्यास 14 अक्टूबर 1999 को हुआ था तथा इसका लोकार्पण 23 अक्टूबर 2001 में हुआ था। गौरवशाली 25 वर्ष पूरे होने पर महाविद्यालय परिवार विशेष समारोह का आयोजन कर रहा है।  

*ये रहेंगे अतिथि*  
रजत जयंती समारोह में अध्यक्ष के रूप में प्रो. बी. एल. शर्मा, शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा, प्रयागराज मौजूद रहेंगे। मुख्य अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रो. ओम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व आचार्य एवं अध्यक्ष, संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय शामिल होंगे।  

सारस्वत अतिथि के रूप में महामहोपाध्याय अमल धारी सिंह, प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू द्वारा 13 जनवरी 1962 को पुरस्कृत मानित शिक्षक, धर्मागम वैदिक दर्शन विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी, प्रो. प्रयाग नारायण मिश्र, प्रोफेसर एवं अध्यक्ष संस्कृत विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज, प्रो. बैजनाथ विश्वकर्मा कानपुर विश्वविद्यालय, डॉ. ओम प्रकाश सिंह कानपुर विश्वविद्यालय, डॉ. महादेव सिंह कानपुर विश्वविद्यालय, प्रो. अश्विनी कुमार मिश्र क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी लखनऊ तथा डॉ. शिवाकान्त शुक्ल बाराबंकी मौजूद रहेंगे।  

समारोह में महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top