*पदोन्नति पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को भावभीनी विदाई*
लखीमपुर खीरी Apr 20, 2026 at 07:13 PM , 101लखीमपुर खीरी - पदोन्नति के बाद देवीपाटन मंडलायुक्त बनने पर स्थानांतरित हुईं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सोमवार शाम कलेक्ट्रेट के अटल सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।
सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम ब्रजपाल सिंह समेत सभी अधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पीडी एसएन चौरसिया ने किया।
अपने संबोधन में नागपाल ने टीम वर्क के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि खीरी की यादें हमेशा साथ रहेंगी। अधिकारियों ने उनके नेतृत्व, कार्यशैली और जिले के बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को यादगार बताया।































Comments