दिनदहाड़े धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, जेसीबी गरज रही, बच्चे जान जोखिम में डालकर जा रहे स्कूल

लखीमपुर खीरी , 70

ढकबा चौकी से चंद कदम दूर केशवापुर-ढकबा मार्ग पर नियमों को ताक पर रखकर खनन, ओवरलोड डंपरों से बाजार में हादसे का खतरा

गोला गोकर्णनाथ खीरी, हैदराबाद थाना क्षेत्र की ढकबा पुलिस पिकेट के निकट हर्निया गांव के समीप केशवापुर से ढकबा को जाने वाले मार्ग पर अवैध मिट्टी का खनन दिन के उजाले में धड़ल्ले से चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की नाक के नीचे जेसीबी मशीनों से मिट्टी खोदी जा रही है और ओवरलोड डंपर फर्राटा भरते हुए निकल रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी मार्ग से नन्हे मुन्ने बच्चे सुबह स्कूल जाते हैं और दोपहर को लौटते हैं। ओवरलोड डंपरों से उड़ने वाली धूल से बच्चों की ड्रेस गंदी हो जाती है, जिसके कारण उन्हें स्कूलों में डांट भी सुननी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार डंपरों से सड़क पर चल रहे राहगीरों पर मिट्टी गिरती रहती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
बताया जा रहा है कि केशवापुर में ढकबा रोड पर स्थित भट्ठे से नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन हो रहा है। केशवापुर में सप्ताह में दो दिन भारी बाजार लगता है। बाजार के दिन भी भीड़ भाड़ के बीच ओवरलोड मिट्टी के डंपर गुजरते रहते हैं। स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों में हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।
राहगीरों का आरोप है कि डंपर चालक मिट्टी ओवरलोड कर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब इसी रोड से थानाध्यक्ष हैदराबाद और चौकी इंचार्ज ढकबा बराबर निकलते हैं, तो क्या उन्हें अवैध खनन दिखाई नहीं देता। 
ग्रामीणों ने मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा और जनहित को देखते हुए अवैध मिट्टी खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कोई अनहोनी न हो।

सुनील मलिक 
थानाध्यक्ष हैदराबाद खीरी, ने बताया कि विना परमीशन किसी भी प्रकार का मिट्टी का खनन नही हो रहा है,यदि कही हो रहा है तो उसके जुमामेदार खनन विभाग है,

Related Articles

Comments

Back to Top