*महर्षि परशुराम जन्मोत्सव पर आधा दर्जन बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न, निकली शोभायात्रा*

लखीमपुर खीरी , 141

  (वीके त्रिपाठी/केके शुक्ला)

*पलिया कलां, लखीमपुर खीरी।* आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान में विगत वर्षों की भांति इस बार भी भगवान के अंशावतार महर्षि परशुराम जन्मोत्सव भव्य समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नगर सहित विभिन्न स्थानों से आए ब्राह्मण बटुकों का निःशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, विशाल भण्डारा, नगर शोभायात्रा, भव्य एक कोशिय परिक्रमा एवं माता रेणुका रसोई का आयोजन किया गया।  

कार्यक्रम के दौरान श्रीपीठ सहित नगर के सभी मंदिरों तथा प्रमुख सड़कों को तोरण द्वारों एवं महर्षि परशुराम के चित्रों से सजाया गया। श्रीकुल उपासक गोविंद माधव के निर्देशन में श्रीकुल के आचार्य प्रेम शंकर शुक्ला नैमिष धाम सीतापुर, तथा सह आचार्य सोमेश माधव मिश्र व आचार्य राजेश मिश्रा खमरिया के संरक्षण में यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया गया।  

*इन बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार*  
1. अनुज कुमार शुक्ला, सिंगाही  
2. विक्कू तिवारी, रमियाबेहड़  
3. निशांक दीक्षित, पीपल चौराहा पलिया  
4. आकाश दीक्षित, टेहरा शहरी पलिया  
5. प्रशांत तिवारी, पिपरा पीलीभीत  

*तीन दिवसीय आयोजन*  
17 अप्रैल को भगवान के अंशावतार महर्षि परशुराम जन्मोत्सव पर शुरू हुए कार्यक्रमों की श्रृंखला में श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ का आयोजन हुआ। 18 अप्रैल को हवन-पूजन के साथ मानस पाठ का समापन हुआ। 19 अप्रैल को सायं 7 बजे रेणुका नंदन का जन्मोत्सव केक रूपी प्रसाद वितरण कर मनाया गया।  

20 अप्रैल सोमवार को प्रातः 8 बजे से बटुकों का निःशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार प्रारम्भ हुआ, जिसमें बरुआ भोज, छौर कर्म संस्कार तथा यज्ञोपवीत हवन संपन्न हुआ। दोपहर 12 बजे से प्रभु इच्छा तक माता रेणुका की रसोई/भण्डारा चलता रहा।  

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शांति स्वरूप शुक्ला, संरक्षक रामचंद्र शुक्ल, महामंत्री कृष्ण कुमार दिवाकर "गोपी", गगन मिश्रा, आशीष अग्निहोत्री, पत्रकार विकास दीक्षित, विश्वकांत त्रिपाठी, आचार्य सोमेश माधव मिश्र, रामू वर्मा, शेर वर्मा, सुनील कुमार गुप्ता पंडित, आदर्श अग्रवाल, डीके श्रीवास्तव, जैकी शर्मा, अभिषेक मिश्रा, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, उमाशंकर सोनी समेत श्रीपीठ के सेवादार मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top