तीन साल की गुमशुदा बच्ची को गोला पुलिस ने मात्र दो घंटे मे परिजनो को मिलाया

लखीमपुर खीरी , 67

गोला पुलिस की इस सक्रियता के लोग पुलिस की सराहना कर रहे है,

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
दिनांक 20/04/26 को समय करीब 01 बजे दोपहर के एक बच्ची जो अपने परिवार के साथ शिव मंदिर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ आई थी। भीड़ में अपने परिवार से बिछड़ गई। अपना नाम, माता पिता का नाम एवं पता नहीं बता रही थी।
विशाल बाजपेई मोहल्ला तीर्थ द्वारा बच्ची को अपने साथ लेकर थाना गोला पर लाया गया। जिसके पश्चात गोला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह के आदेशानुसार गोला पुलिस टीम ने आस पास लोगो से बातचीत एवं संपर्क करके बच्ची के परिजनों का पता करके करीब 2 घंटे में बच्ची को इसके माता पिता को सुपुर्द किया गया।
कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि स्नेहा उम्र 3 वर्ष पुत्री सतीश पुत्र कन्हैया लाल जो कि निवासी ढका घनश्याम थाना बंडॉ जिला शाहजहांपुर की रहने बाली थी जिसकी मां का नाम संध्या उम्र 24 वर्ष को संपूर्ण कर दिया गया है, जिसके पश्चात बच्चे की मां ने गोला पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की है,

Related Articles

Comments

Back to Top