*लखीमपुर खीरी में पुलिसिया संवेदनहीनता की हद, एक महीने से लापता नाबालिग का कोई सुराग नहीं!*
लखीमपुर खीरी Apr 20, 2026 at 05:30 PM , 72लखीमपुर खीरी में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाती एक और घटना सामने आई है। मझगई थाना क्षेत्र के दौलतापुर गांव से एक नाबालिग लड़की पिछले एक महीने से लापता है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पीड़ित परिवार थाने के चक्कर काट-काटकर थक चुका है, मगर पुलिस की कार्यवाही सिर्फ कागजी खानापूर्ति बनकर रह गई है।
*पुलिस ने FIR लिखकर झाड़ा पल्ला,*
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने जैसे-तैसे मुकदमा तो दर्ज कर इतिश्री कर ली। एक महीना बीत जाने के बाद भी न तो लड़की का कोई सुराग मिला, न ही किसी संदिग्ध पर शिकंजा कसा गया। पुलिस की यह ढीली कार्यशैली अपराधियों के हौसले बुलंद कर रही है।
*अनहोनी की आशंका से सहमा परिवार*
लड़की के परिजन हर दिन किसी अनहोनी की आशंका से दहशत में जी रहे हैं। एक महीना बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में भी आक्रोश है। सवाल उठता है - क्या पुलिस किसी बड़ी वारदात का इंतजार कर रही है?
*सवालों के घेरे में मझगई पुलिस*
1. *एक महीने में एक नाबालिग को ढूंढना इतना मुश्किल क्यों?*
2. *मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच को ठंडे बस्ते में क्यों डाल दिया गया?*
3. *क्या पुलिस की लापरवाही अपराधियों को संरक्षण दे रही है?*
दौलतापुर के लोग पूछ रहे हैं - *"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ"* के नारे के बीच जब बेटी ही सुरक्षित नहीं, तो भरोसा किस पर करें?































Comments