पलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी स्मैक व नशीली दवा के साथ गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 36

करीब 79 हजार रुपये कीमत का मादक पदार्थ बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

लखीमपुर खीरी (पलिया)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ब्राउन शुगर (स्मैक) व नशीली दवा बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 79 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में थाना पलिया प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान पुत्र कदीर (21 वर्ष) निवासी मोहल्ला बरबंडा, थाना पलिया तथा सलमान पुत्र मोहम्मद रफीक (27 वर्ष) निवासी मोहल्ला अहीरान-I, हाल पता मोहल्ला बरबंडा, थाना पलिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अरमान के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 42 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं आरोपी सलमान के पास से 28 ग्राम नशीली दवा अल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 37 हजार रुपये बताई गई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पलिया में मु0अ0सं0 108/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और पूर्व में भी इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top