*कतर्नियाघाट रेंज से पर्यटकों को बड़ी राहत: बोट सफारी हुई आधी से भी कम कीमत में*
लखीमपुर खीरी Apr 19, 2026 at 06:20 PM , 39*लखीमपुर खीरी।* बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वन निगम ने पर्यटकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए बोट सफारी के शुल्क में भारी कटौती कर दी है। अब जंगल की सैर सस्ती और आसान हो गई है।
पहले जहां बोट सफारी का शुल्क ₹5000 था, वहीं अब इसे घटाकर सिर्फ ₹2400 कर दिया गया है। यह शुल्क 6 लोगों के लिए मान्य होगा। यदि पर्यटकों की संख्या 6 से अधिक होती है तो प्रति व्यक्ति ₹300 अतिरिक्त जोड़ा जाएगा। एक बार में अधिकतम 10 लोग ही बोट सफारी कर सकेंगे।
वन निगम के सुपरवाइजर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह आदेश 17 अप्रैल को जारी हुआ है। उन्होंने कहा कि महंगे किराए की वजह से कई स्थानीय व आम पर्यटक बोट सफारी का आनंद नहीं ले पाते थे। नई दरों से अब अधिक से अधिक लोग रोमांच का अनुभव ले सकेंगे।
इसके साथ ही अन्य सुविधाओं के रेट में भी बदलाव किया गया है। जीनान का शुल्क घटाकर ₹3600 कर दिया गया है, जिसमें 6 से अधिक होने पर ₹250 प्रति व्यक्ति जोड़ा जाएगा।
वन निगम को उम्मीद है कि शुल्क में कटौती के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पहले जो पर्यटक ऊंची दरों के कारण निराश होकर लौट जाते थे, वे अब आसानी से बोट सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे।































Comments