*राज कुमार तिवारी राष्ट्रीय लोकदल उ0प्र0 किसान प्रकोष्ठ के सचिव मनोनीत*

लखीमपुर खीरी , 51

*लखीमपुर खीरी।* राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश ने संगठन विस्तार के क्रम में खीरी जनपद के धुमरा निवासी राज कुमार तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) राम कृष्ण सिंह पटेल ने उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें रालोद उ0प्र0 किसान प्रकोष्ठ का सचिव मनोनीत किया है।  

दिनांक 09-04-2026 को जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि राज कुमार तिवारी से अपेक्षा है कि वे स्व0 चौधरी चरण सिंह के आदर्शों व सिद्धान्तों पर चलते हुए, चौधरी अजित सिंह की विचारधारा एवं नीतियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयन्त चौधरी के नेतृत्व में आस्था रखते हुए संगठन को मजबूती एवं गति प्रदान करेंगे।  

मनोनयन पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी, नई दिल्ली तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ बलजीत सिंह गिल को भी भेजी गई है।  

राज कुमार तिवारी ग्राम-धुमरा, पोस्ट-धुमरा बेहजम, जनपद खीरी के निवासी हैं। उनके मनोनयन पर क्षेत्र के किसान नेताओं और रालोद कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Comments

Back to Top