गए समय मिलने के कारण एमडीएम पर लग रहा ग्रहण
लखीमपुर खीरी Apr 16, 2026 at 07:25 PM , 29(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी। प्राथमिक विद्यालयो में शासन के निर्देश पर चल रही मध्यान्ह भोजन योजना खटाई में पड़ गई। क्योंकि बीते एक माह से गैस एजेंसियों से स्कूलों को सिलेण्डर नही मिल पा रहे हैं।जिसकी शिकायत बुधवार को शिक्षकों ने एसडीएम धौरहरा को ज्ञापन के माध्यम से करने बात सामने आईं हैं।
जानकारी के अनुसार बीतें माह से गैस एजेंसियों से गैस सिलेंडर न मिलने के कारण तराई क्षेत्र में मौजूद सविलियन व प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना खटाई में पड़ गई। बुधवार को शिक्षकों ने तहसील परिसर में एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि को ज्ञापन देकर बताया कि गैस एजेंसियों की मनमानी व वांचित अभिलेख लेकर केवाईसी के बाद भी क्षेत्र में मौजूद भारत व इण्डेन गैस एजेंसियों द्वारा विद्यालयो को पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण शिक्षकों को लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा जिससे स्कूलों में भोजन बनने से बच्चों को भूखों रहना पड रहा।
एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि ने बताया कि शिक्षकों द्वारा सिलेंडर न मिलने की समस्या की शिकायत मिली पूर्ति निरीक्षक को निराकरण के लिए निर्देशित किया।































Comments