माँ की सेवा में ही जन्नत है, ठाकुर राजा रईस,

लखीमपुर खीरी , 55

गोला गोकर्णनाथ खीरी, अंसार इंटर कॉलेज के होली-ईद मिलन समारोह में उस वक्त माहौल भावुक और प्रेरणादायी हो गया, जब ,मुख्य वक्ता ठाकुर राजा रईस, ने मानवता और रिश्तों की अहमियत पर जोर दिया।
​भावुक कर देने वाला संबोधन 
अपने ओजस्वी भाषण में ठाकुर राजा रईस जी ने कहा, "इंसान चाहे कितनी भी इबादत कर ले, लेकिन उसे सच्ची कामयाबी और जन्नत माँ की निस्वार्थ सेवा (खिदमत) से ही हासिल होगी।" उनकी इस बात पर पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि त्योहारों की असली खुशी अपनों के साथ रहने और बड़ों के सम्मान में ही निहित है।
​सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल 
इस अवसर पर  दिल्ली से राष्ट्रीय संयोजक प्रोफेसर इमरान चौधरी जी  हिंदुस्तान फर्स्ट हिंदुस्तान वेस्ट के  राष्ट्रीय संयोजक सिराज कुरैशी जी , मदरसा व उलेमा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक जनाब मजाहिर खान, जी  सुन्नी सोशल फोरम के प्रदेश अध्यक्ष व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक शेर अली खान और सरदार गुरविंदर सिंह जी व धवन दीक्षित जी ने भी अपने विचार साझा किए। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मुरादाबाद की धरती हमेशा से ही अमन और भाईचारे का केंद्र रही है। आयोजक शाहनवाज़ खान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इस सफल आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Comments

Back to Top