ऐतिहासिक मंच पर कपिल बाबरा ग्रुप की झांकी का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी , 80

गोला गोकर्णनाथ खीरी। छोटी काशी में ऐतिहासिक मेला चैती  सांस्कृितक मंच पर कपिल बाबरा ग्रुप उत्तराखण्ड के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता,कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य सुनील कौशल महराज संरक्षक वृन्दावन धाम विशिष्ट अतिथि डा० राजेन्द्र सिंह पुण्डीर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ,पूर्व चेयरमैन एलडीवी बैंक सुर्जन लाल वर्मा, जिला महामंत्री  एड राजेश सिंह ,जिला महामंत्री मनोज वर्मा, जिला मंत्री गणेश शंकर गौतम, जिला मंत्री शरद मिश्रा ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सोमू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, कुम्भी मण्डल अध्यक्ष सच्चिदानन्द शुक्ला, मैदानी मण्डल अध्यक्ष संजीव वर्मा, बिजुआ मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,नगर उपाध्यक्ष लखीमपुर समीक्षा गुप्ता, वरिष्ठ नेता अशोक सक्सेना, एसआरएम इंटरनेशन एकेडमी रैनखेड़ा एमडी अरविन्द पाल ,गौ सेवक विनीत सिंह भदौरिया ,डा० वी वी धुरिया एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कपिल बाबरा ग्रुप की झांकियों का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया।इसके बाद अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने कहा, " पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू बहुत ही परिश्रमी है इन्होने मेला चैती को बहुत ही सुंदर सजाया है, 
कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य सुनील कौशल महराज संरक्षक वृन्दावन धाम ने आशीर्वचन देते हुए कहा, " हिन्दू धर्म, संस्कार और संस्कृति को संरक्षित करने का काम ऐसे मेलों से होता है,
विशिष्ट अतिथि डा० राजेन्द्र सिंह पुण्डीर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने कहा, " *नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करते रहते है ।मै ऐतिहासिक मेला चैती को भव्यता देने के लिए बधाई देता हूँ, 
उत्तराखंड के कपिल बाबरा ग्रुप के कलाकारों शानू जान, ललित जोशी, सौरभ लालजी, दिव्या नेगी, सुहानी चोधरी, दीक्षा जोशी ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश वंदना से की। 
जय देव जय देव, कृपा करो कृपा करो कृपा करो,
 पर कलाकारों ने नृत्य किया। कलाकारों ने भगवान तिरुपति बालाजी महाराज की लीला का दर्शन कराया। अल्मोड़ा के अनिल तूफानी ने भगवान नारायण की महाआरती की गई। जिसमें -
,गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो,
 रिकांर्डिग धुन पर तीन दीपकों को हाथों और सिर पर रखकर नृत्य करते हुए औलोकिक छटा बिखेरी, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। उत्तराखंड रामनगर के  नेकू, रिषभ भारद्वाज, द्वारा भगवान रामलला की झांकी दिखाई गई। उत्तराखंड की दिव्या टीम में दीक्षा, सानूजान, सौरभ महाकाल, नकुल चौरसिया, सुहानी ने सुनाया,
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार,नगर महामंत्री राजेश राठौर, धीरज बाजपेई, रमेश वर्मा मण्डल उपाध्यक्ष बिजुआ, मण्डल महामंत्री कुम्भी राम नाथ राठौर , नगर मंत्री नामित सभासद एसपी चौहान,नगर मंत्री  कैलाश गुप्ता, राजेश जोशी ,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा एड, नगर कोषाध्यक्ष एड सुमित शाह,  प्रवीण गुप्ता, डा० आदर्श दीक्षित, काशी सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे । 
बाक्स-
14 अप्रैल 2026 को चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर जबाबी कव्वाली टीना परवीन व तस्लीम आरिफ द्वारा सायं सात बजे से।

Related Articles

Comments

Back to Top