जन सूचना देने के लिए प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी को धनराशि उपलब्ध कराने हेतु लिखा पत्र
लखीमपुर खीरी Apr 13, 2026 at 06:38 PM , 92लखीमपुर खीरी। जनपद के विकासखंड फूलबेहड़ के पूर्व माध्यमिक संविलियन विद्यालय के इंचार्ज प्रधान अध्यापक ने जन सूचना देने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को धनराशि उपलब्ध कराने लिए पत्र लिखा है। जानकारी के अनुसार एक समाजसेवी पत्रकार ने जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी खीरी को प्रार्थना पत्र देकर जन सूचनाये मांगी थी जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी खीरी ने खंड शिक्षा अधिकारी फूलबेहड़ बृजराज सिंह को निर्देशित किया कि समय अनुसार जन सूचना आवेदक को उपलब्ध करा दें। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिलरिया के इंचार्ज प्रधान अध्यापक रुपेश तिवारी को निर्देशित किया कि समय से जन सूचना उपलब्ध कराएं तो उन्होंने जन सूचना उपलब्ध कराने के लिए ₹2000 खंड शिक्षा अधिकारी एवं आयोग से मांगते हुए कहा है कि विद्यालय में जन सूचना उपलब्ध कराने हेतु कोई मद नहीं है ऐसे में यदि आवेदक, सूचना आयोग, विभाग द्वारा अन्य उचित माध्यम से धनराशि उपलब्ध करा दी जाती है तभी संबंधित सूचनाओं का देना संभव हो सकेगा।































Comments