दो दिवसीय आयोजित नेशनल योगासन कॉम्पिटिशन में खुशी मित्तल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक किया अपने नाम
लखीमपुर खीरी Apr 13, 2026 at 06:30 PM , 67खंभारखेडा (लखीमपुर)अयोध्या में दो दिवसीय आयोजित नेशनल योगासन कॉम्पिटिशन में खुशी मित्तल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। देशभर के 700 से अधिक एथलीटों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए खुशी ने पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।खुशी के बजाज एनर्जी नोएडा में कार्यरत हैं।
योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन (YSF) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में, खुशी ने 'ट्रडिशनल योगासन' में रजत पदक (Silver) और 'आर्टिस्टिक सोलो' श्रेणी में कांस्य पदक (Bronze) जीत हासिल की ।लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा खुशी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और अपनी कोच सुश्री राखी सरकार के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।































Comments